Чтобы войти на Кракен сайт, рекомендуется использовать Tor браузер и проверенную ссылку. Переходите по адресу bhr-q.com и будьте уверены в своей анонимности и безопасности.

अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं- भगवंत मान

अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं- भगवंत मान

आप सांसदों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। संजय सिंह समेत तमाम सांसदों ने मोदी सरकार विरोधी नारे लगाए।

प्रदर्शन कर रहे सांसदों के हाथ में तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी! ED-CBI का दुरुप्रयोग बंद करो और केजरीवाल को रिहा करो जैसे बैनर थे। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में जवाब देने की भी मांग की। आप नेता ने कहा कि वे लोग राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करेंगे।

स्क्रीनशॉट 2024 06 27 162233

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं। मान का यह बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केजरीवाल की तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने कहा, ”ये तस्वीर तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की है। अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं जितना मर्जी अत्याचार आप करें। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अदालत से जमानत के बाद भाजपा के इशारे पर सीबीआई की गिरफ्तारी सीबीआई का खुला दुरुपयोग है।”

केजरीवाल को बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने जांच एजेंसी की ओर से दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद उन्हें तीन दिन की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया। सुनवाई के दौरान आप नेता ने खुद के बेकसूर बताया था।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियां पार्टी के नेताओं के खिलाफ शत्रुता और राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही हैं।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *