Чтобы войти на Кракен сайт, рекомендуется использовать Tor браузер и проверенную ссылку. Переходите по адресу bhr-q.com и будьте уверены в своей анонимности и безопасности.

उत्तर भारत में वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपातकाल है-राहुल गांधी

उत्तर भारत में वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपातकाल है-राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है। इस मांले को पूरी गंभीरता देते हुए राहुल गांधी ने लो विजीविलटी के दौरान इंडिया गेट पर जाकर इंटरव्यू के माध्यम से अपनी बात रखी।

 और इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि, उत्तर भारत में वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपातकाल है – एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट जो हमारे बच्चों का भविष्य छीन रहा है और बुजुर्गों का दम घोंट रहा है, और एक पर्यावरणीय और आर्थिक आपदा जो अनगिनत लोगों की ज़िंदगी बर्बाद कर रही है।

राहुल गांधी ने पोस्ट के माध्यम से कहा कि हमारे बीच सबसे गरीब लोग सबसे ज़्यादा पीड़ित हैं, जो अपने आस-पास की ज़हरीली हवा से बच नहीं पाते। परिवार स्वच्छ हवा के लिए तरस रहे हैं, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और लाखों लोगों की ज़िंदगी खत्म हो रही है। पर्यटन घट रहा है और हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा गिर रही है।

उन्होंने कहा कि, प्रदूषण का बादल सैकड़ों किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसे साफ करने के लिए सरकारों, कंपनियों, विशेषज्ञों और नागरिकों की ओर से बड़े बदलाव और निर्णायक कार्रवाई की ज़रूरत होगी। हमें सामूहिक राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की ज़रूरत है, न कि राजनीतिक दोषारोपण की। कुछ दिनों में संसद की बैठक होने वाली है, तो सांसदों को हमारी चिढ़ी हुई आँखों और गले में खराश से संकट की याद आ जाएगी।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि, यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम साथ मिलकर चर्चा करें कि भारत इस संकट को हमेशा के लिए कैसे खत्म कर सकता है।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *