Чтобы войти на Кракен сайт, рекомендуется использовать Tor браузер и проверенную ссылку. Переходите по адресу https://gminazlota.pl/ и будьте уверены в своей анонимности и безопасности.

लोकतंत्र और संविधान ही हमारे 140 करोड़ भारतीयों का सबसे बड़ा रक्षा कवच है- मल्लिकार्जुन खड़गे

लोकतंत्र और संविधान ही हमारे 140 करोड़ भारतीयों का सबसे बड़ा रक्षा कवच है- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मौजूदा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कठपुतली बना दिया है और कुछ ताकतें देश पर अपने विचार जबरदस्ती थोपकर भाईचारे को समाप्त करने में लगी हैं।

खड़गे ने कहा कि यह जरूरी है कि लोग संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति, जीवन, खान-पान, पहनावे, पूजा-पद्धति और किसी भी हिस्से में आने-जाने की आजादी के प्रति सजग रहें और संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि , ‘‘मेरे प्यारे देशवासियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हम अपने लाखों महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें सादर नमन करते हैं। लोकतंत्र और संविधान ही हमारे 140 करोड़ भारतीयों का सबसे बड़ा रक्षा कवच है। आख़िरी दम तक हम इसकी हिफ़ाज़त करेंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, विपक्ष लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन की तरह है और यह सरकार के असंवैधानिक रवैये को रोकने के साथ जनता की बात उठाता है। उन्होंने कहा कि, ‘यह चिंता की बात है कि संवैधानिक और स्वायत्त संस्थाओं को सरकार ने कठपुतली बना दिया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था अनेकता में एकता बनी रहे। लेकिन कुछ ताकतें देश पर अपने विचार ज़बरदस्ती थोप कर हमारे भाईचारे को समाप्त करने में लगी हैं।

उन्होंने कहा कि, इसलिए जरूरी है कि हम सभी संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति, जीवन, खान-पान, पहनावे, पूजा-पद्धति और किसी भी हिस्से में आने-जाने की आज़ादी के प्रति सजग रहें।’’ खड़गे ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के नाते तमाम देशवासियों को यक़ीन दिलाना चाहता हूं कि हम बेरोज़गारी, महंगाई, ग़रीबी, भ्रष्टाचार और ग़ैर-बराबरी के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे। संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहें। यही हमारे पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *