प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है-लाल बिहारी यादव

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है-लाल बिहारी यादव

वाराणसी। समाजवादी शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी की श्रृंखला के क्रम में आज जनपद वाराणसी के सारनाथ में आशीर्वाद वाटिका चांदा चौराहा में संगोष्ठी संपन्न हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी और विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा एवं शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रोफेसर बी. पांडे ने की और आयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह रहे।

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में किसान नौजवान अपनी मांगों के प्रति आंदोलनरत हैं महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है लेकिन सरकार फिर भी जीरो टॉलरेंस की बात करती है।

1000062740

प्रोफेसर बी. पांडे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने में शिक्षक की भूमिका पर हम आज चर्चा कर रहे है। सत्ता में बैठे लोगों द्वारा प्रजातंत्र का चीर हरण किया जा रहा है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन किया जा रहा है। आज हम लोग संकल्प ले कि कि आगामी 2027 में लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी सरकार बनाएं और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं।

कार्यक्रम को एमएलसी आशुतोष सिन्हा व राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनार्दन यादव, डॉक्टर सुरेश यादव, जयप्रकाश यादव, प्रोफेसर रणजीत सिंह, अजय यादव, ओम प्रकाश सिंह, लालता प्रसाद, अशोक यादव, उदयराज, डॉक्टर लक्ष्मी शंकर, राजेश यादव, देशनाथ, डॉ. संजय सोनकर, किरण यादव, सीता रामपाल, राम नगीना यादव, अनिल, गुलाब चंद्र कुशवाहा, मानसिंह यादव, राजू आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *